हरदोई: कोर्रिया गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बीडीसी सदस्य की मौत, साथी घायल, लखनऊ रेफर
Hardoi, Hardoi | Nov 6, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार शाम लगभग सात बजे कोर्रिया गांव के पास से घर वापसी कर रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठा थाना बेहटा गोकुल के गांव मवैया निवासी अश्वनी गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चला रहा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।