हरदोई: कोर्रिया गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार और सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचलते हुए खाई में घुसी, 1 की मौत, 10 घायल
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस का कहर देखने को मिला है।यंहा मंगलवार शाम लगभग 4 बजे शाहजहांपुर से हरदोई आ रही रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।तेज रफ्तार रोडवेज बस बाइक सवार और सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचलते हुए खाई में जा घुसी। जिसमें रोडवेज बस में सवार और सड़क किनारे पैदल चल रहे लोग घायल हो गए।