शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जिलाधिकारी ने बटालियन शाहजहांपुर के मेजर और जवानों को किया सम्मानित
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडा अभिवादन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एकीकरण की प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बटालियन शाहजहांपुर के मेजर सलीम जाफर और जवानों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि 13 जुलाई को जिले में अचानक बाढ़ आने पर बचाव कार्य के लिए सेना द्वारा लोगों की मदद की गई।