शाहजहांपुर: कांट पुलिस ने पास्को एक्ट में फरार चल रहे बरेली के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
दरअसल कांट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसी मामले में पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त नेमपाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।