Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कादराबाद पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर रुदौली में प्रधानाध्यापक और रसोइया के आपत्तिजनक मामले के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जिसके बाद से प्रधानाध्यापक और रसोइया विद्यालय नहीं आ रहे हैं। यह मामला शनिवार को सामने आया, जब एक छात्रा ने प्रधानाध्यापक अरविंद चौधरी और रसोइया को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद छात्रा को बहलाने-फुसलाने की कोशिश की गई। परंतु, छात्रा के न मानने पर रसोइया उसके घर पहुंची और हो-हंगामा किया एवं धमकी देते हुए गाली-गलौज भी की। इसके बाद छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। सोमवार को विद्यालय खुलने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए और तालाबंदी कर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) संजीव कुमार यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। इस घटना के कारण विद्यालय की शैक्षणिक और विधि व्यवस्था चरमरा गई है। मध्यान भोजन में भी दिक्कतें आ रही हैं। मौखिक रूप से एक शिक्षिका को वरिष्ठता के आधार पर विद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। हालांकि, शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन कराया जा रहा है। रसोइया ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि छात्रा के परिजनों से उनका पुराना विवाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के कारण उन पर यह झूठा लांछन लगाया जा रहा है। रसोइया ने यह भी स्वीकार किया कि झूठे इल्जाम के कारण उन्होंने छात्रा के पिता की पिटाई की थी। वहीं, प्रधानाध्यापक अरविंद चौधरी से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक अरविंद चौधरी मंत्री मदन सहनी के समधी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उन पर पहले भी मध्यान भोजन में गड़बड़ी के आरोप लगे थे, लेकिन मंत्री के रिश्तेदार होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय सिकंदर पासवान और गोपाल कुमार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को प्रधानाध्यापक और रसोइया पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य है। दोनों विद्यालय नहीं आ रहे हैं और विद्यालय में पठन-पाठन जारी है। उन्होंने जांच कर हेड मास्टर और रसोईया पर कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में वरीय पदाधिकारियों को लिखित जानकारी दी गई है, जिन्होंने जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने ने कहा विद्यालय की शैक्षणिक और विधि व्यवस्था सुचारू रखने के लिए शिक्षिका निशा कुमारी को वरिष्ठता के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वे विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Bachhwara, Begusarai | Jul 23, 2026

MORE NEWS

शिक्षा विभाग ने 'समावेशी शिक्षा: हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह संगोष्ठी कल शनिवार को सुबह 11 बजे विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जाएगी।

इसी क्रम में, बछवाड़ा प्रखंड स्थित रानी एक पंचायत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर सहित अन्य विद्यालयों में भी इसका आयोजन होगा। इस दौरान अभिभावक और शिक्षक मिलकर विद्यालय की बेहतर व्यवस्था और छात्र-छात्राओं के भविष्य पर चर्चा करेंगे।

संगोष्ठी का एक मुख्य उद्देश्य अभिभावकों के माध्यम से बच्चों को 'स्कूल की ओर चलें' अभियान के लिए जागरूक करना भी है, ताकि छात्र-छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवनाथ प्रसाद ने बताया कि शिक्षा विभाग ने इस संगोष्ठी के आयोजन का निर्देश दिया है। इसमें शिक्षक और अभिभावक कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था में सुधार, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना, उनकी शैक्षणिक प्रगति और स्वास्थ्य पर ध्यान देना, साथ ही स्कूल व अभिभावकों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस संगोष्ठी में अवश्य शामिल हों। जिससे बच्चों के भविष्य पर चर्चा करने से विद्यालय और बच्चों को प्रभावी बनाया जा सकेगा।

शिक्षा विभाग ने 'समावेशी शिक्षा: हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह संगोष्ठी कल शनिवार को सुबह 11 बजे विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में, बछवाड़ा प्रखंड स्थित रानी एक पंचायत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर सहित अन्य विद्यालयों में भी इसका आयोजन होगा। इस दौरान अभिभावक और शिक्षक मिलकर विद्यालय की बेहतर व्यवस्था और छात्र-छात्राओं के भविष्य पर चर्चा करेंगे। संगोष्ठी का एक मुख्य उद्देश्य अभिभावकों के माध्यम से बच्चों को 'स्कूल की ओर चलें' अभियान के लिए जागरूक करना भी है, ताकि छात्र-छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवनाथ प्रसाद ने बताया कि शिक्षा विभाग ने इस संगोष्ठी के आयोजन का निर्देश दिया है। इसमें शिक्षक और अभिभावक कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था में सुधार, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना, उनकी शैक्षणिक प्रगति और स्वास्थ्य पर ध्यान देना, साथ ही स्कूल व अभिभावकों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस संगोष्ठी में अवश्य शामिल हों। जिससे बच्चों के भविष्य पर चर्चा करने से विद्यालय और बच्चों को प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Bachhwara, Begusarai | Jul 24, 2026

बछवाड़ा थाना पुलिस ने न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ के बाद गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। ये दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में चमथा तीन पंचायत के गोपालपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामवृक्ष महतो के पुत्र कैलासी महतो उर्फ कैलाश महतो और चिरैया टोंक निवासी स्वर्गीय सुरेश राय के पुत्र उदय राय उर्फ उदय प्रकाश शामिल हैं।

थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें बेगूसराय की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बछवाड़ा थाना पुलिस ने न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ के बाद गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। ये दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में चमथा तीन पंचायत के गोपालपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामवृक्ष महतो के पुत्र कैलासी महतो उर्फ कैलाश महतो और चिरैया टोंक निवासी स्वर्गीय सुरेश राय के पुत्र उदय राय उर्फ उदय प्रकाश शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें बेगूसराय की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Bachhwara, Begusarai | Jul 23, 2026

अरवा गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत,फूस की झोपड़ी में करते थे जीवन-बसर Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24

अरवा गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत,फूस की झोपड़ी में करते थे जीवन-बसर Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24

Bachhwara, Begusarai | Jul 23, 2026