जतारा: जतारा में बीज वितरण व्यवस्था का निरीक्षण, किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर
जनपद उपाध्यक्ष ब्रजेश रावत ने जनपद प्रतिनिधियों के साथ कृषि विभाग कार्यालय जतारा का निरीक्षण कर किसानों को बीज वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।