दरभंगा: मिथिला विश्वविद्यालय की ज़मीन पर अवैध निर्माण विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोका
मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कादिराबाद (हनुमान मंदिर) के पास स्थित होमगार्ड परिसर में जिला प्रशासन की ओर से बिना सूचना या आदेश के अवैध निर्माण कार्य शुरू किए जाने की सूचना मिली। विश्वविद्यालय के गार्ड द्वारा रोके जाने पर अवैध निर्माण कर्ताओं ने डीएम का आदेश बढ़कर एफआईआर दर्ज करने की बात कही और डराया भी। यह जानकारी रविवार की शाम 7.30 बजे दी गई।