भरथना: बकेवर व्यासपुर कोठी के युवक सुमित कुश्वाहा की इटावा में ट्रक की टक्कर से मौत, पत्नी और बेटी गंभीर घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के व्यासपुर कोठी निवासी 28 वर्षीय सुमित कुशवाह पुत्र रमेश चंद्र की मंगलवार सुबह फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे की सर्विस लेन पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी अनुष्का और एक वर्षीय बेटी काव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है।