बांसवाड़ा: कांग्रेस कमेटी ने मोहन कॉलोनी चौराहे से पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में किया कैंडल मार्च
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ शुक्रवार रात 8 बजे जिला कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।2 कैंडल मार्च की अगुवाई जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश पंड्या ने की। उनके साथ नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेली, पीसीसी सदस्य राकेश सेठिया, पूर्व सभापति राजेश टेलर और जिला सोशल मीडिया प्रभारी भारत दोषी भी मौजूद रहे।