बांसवाड़ा: बड़गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर की लूट, पीड़ित ने थाने में दी रिपोर्ट
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़गांव के पास माला बस्ती घलकिया निवासी राजेश पुत्र लाबु मईड़ा ने सदर थाने मे रिपोर्ट देकर बताया कि बड़ागांव के पास अज्ञात बाइक पर आये चार बदमाशों ने रोक कर डरा -धमका कर मारपीट कर मोबाइल एवं हाथ में पहना चांदी का कड़ा, एटीएम कार्ड एवं ₹1000 नगदी तथा आधार कार्ड आदि लूट लिया। शुक्रवार दोपहर 12बजे मिली जानकारी अनुसार केस दर्ज किया है।