बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में फूंका गया पाकिस्तान का पुतला, विश्व हिंदू परिषद ने दिया ज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22अप्रैल को हुए आतंकी घटना के विरोध में शुक्रवार दोपहर12बजे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान का पुतला जलाकर आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताया गया।प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए देश में बढ़ती आतंकी घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया।