बांसवाड़ा: मजदूरी कर पीहर जा रही महिला को जबरन ऑटो से उतारकर ज्यादती करने के मामले में सदर थाने में केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की विवाहिता बांसवाड़ा से मजदूरी कर ऑटो मे बैठकर अपने पीहर जाने के दौरान समीप गांव के एक युवक ने बाईक से पीछा कर उसे जबरन उतारकर डरा-धमका कर उसके साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 11बजे मिली जानकारी अनुसार इस संबंध मे पीड़िता ने सदर थाने मे रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।