गोंडा: मुंबई से गोंडा मौसी के पास शादी समारोह में शामिल होने आए युवक के साथ 4 लोगों ने की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 8, 2024 मुम्बई से गोंडा में मौसी की शादी में शामिल होने पहुंचे युवक के साथ चार लोगों ने मारपीट की है। महाराष्ट्र मुम्बई के खल्लाहंस रोड निवासी अम्मार के मुताबिक वलीमा में शामिल होने के बाद वापस लौटते वक्त चिस्तीपुर के रहने वाले चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।