गोंडा: कलेक्ट्रेट से मिलेट्स जागरूकता के लिए जनपद स्तरीय प्रदर्शन रोड -शो को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Gonda, Gonda | Feb 8, 2024 किसानों को मिलेट्स की फसलों से होने वाले लाभ व मिलेट्स खाने के फायदे की लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से उ.प्र. मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जनपद स्तरीय प्रदर्शन एवं रोड शो कार्यक्रम को जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं CDO एम.अरुन्मौली के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार से टाउन हॉल गांधी मैदान गोंडा तक के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया गया।