सकलडीहा: पगही गांव में बंद कमरे में युवती का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के पगही गांव में बंद कमरे में युवती आशु कुमारी (21) का शव फंदे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद था, खिड़की से देखने पर घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।