योगीराज हॉस्पिटल छोटी खैरी में कार्यरत कर्मचारियों ने अगस्त और सितंबर वर्ष 2025 का वेतन न मिलने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत की है। जिला योजना भवन में मंगलवार को तीन बजे सौंपे आवेदन में बताया गया है कि योगीराज हॉस्पिटल का संचालन शिवम हेल्थ एवं सोशल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा था।