धनतेरस के दिन डीसीपी वरूणा ने अर्दली बाजार के नजदीक पकड़ी फर्जी विधानसभा का पास लगी थार जीप
Sadar, Varanasi | Oct 29, 2024 धनतेरस के दिन डीसीपी वरूणा ने पकड़ी फर्जी विधानसभा का पास लगी थार आज धनतेरस के अवसर पर होने वाली भीड़ भाड़ को देखते हुए डीसीपी वरूणा चंद्रकांत मीणा और एडीसीपी वरुणा सरवणन टी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर रहे थे तभी अर्दली बाजार के पास एक काले शीशे वाली थार जिस पर विधानसभा सचिवालय का पास लगा था गुजरी काला शीशा देखकर डीसीपी चंद्रकांत मीणा ने गाड़ी रुकवा ली ।