मोहनलालगंज: गोसाईंगंज पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों पर कसा शिकंजा
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड/अल्टर्ड साइलेंसर लगाने वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। थाना गोसाईंगंज पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, चौराहों और आसपास के क्षेत्रों में गश्त करते हुए वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों की जांच की गई।