कुरई: गंगेरुआ में खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई, पनीर और फ्रोजन मटर के नमूने जांच के लिए भेजे
Kurai, Seoni | Jun 10, 2026 सिवनी में चलित खाद्य प्रयोगशाला ने बरघाट तहसील के ग्राम गंगेरुआ में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। बुधवार को शुभम बेकरी शॉप में पनीर और फ्रोजन मटर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उनके नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं करीब 500 रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। नवदुर्गा बीकानेर स्वीट्स और सोनी होटल से भी खाद्य नमूने लेकर जांच की गई।