उपायुक्त समीरा एस ने समाहरणालय में बुधवार शाम 4 बजे तक जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कई का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। सिंदुरिया चट्टी की 83 वर्षीया अंजनी देवी के पोते ने बताया कि पेंशन बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया है, लेकिन अबतक आधार कार्ड नहीं बन पाया है। डीसी ने यूआईडी के डीपीओ उदय सिंह को ऑन स्पॉट बुलाकर मामले को सौंपा।