प्रतापगढ़: ग्राम रथ अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में एलईडी मोबाइल वैन आधारित ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कलाजत्था और मोबाइल एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पर्वतसिंह चुण्डावत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कृषकों, पशुपालको