लालगंज: सड़क हादसे में तिलक समारोह से लौट रहे लालगंज निवासी युवक की दर्दनाक मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज हाईवे पर बुधवार गुरुवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज सोनकर पुत्र मिठाई लाल निवासी लालगंज व दो अन्य बाइक पर सवार होकर उबारपुर से तिलक समारोह से लौट रहे थे ।