सारवां थाना क्षेत्र के टीकोरायडीह गांव निवासी ओमकार ठाकुर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पर बनने वाली फिल्म में जमींदार गणपत सिंह की भूमिका निभाएंगे चयन होने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी मिल चुका है और इसकी जानकारी थाना क्षेत्र में होने के बाद लोगों में खुशी की लहर है। फिल्म में महाजनी प्रथा व धान कटनी प्रथम सहित अन्य को दर्शाया गया है।