दतिया नगर: कोतवाली पुलिस ने अपहरण के फरार आरोपी जीतेंद्र कोरी को दबिश देकर किया गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई अपराध
दतिया कोतवाली पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर पकड़ने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 149/26 और 150/26 में आरोपी जीतेंद्र कोरी निवासी रबदापुरा, भंडेरी फाटक दतिया लंबे समय से फरार चल रहा था।