देहरादून: बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने सपेरा बस्ती,देहरादून में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण,दिए निर्देश
बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत द्वारिकापुरम के पास स्थित सपेरा बस्ती में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान उन्होने एडीबी और पीडब्लूडी की ओर से किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होने अधिकारियों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।