भीलवाड़ा: बेटियों को तलवार और गोली चलाना सिखाओ, सामर्थ्यवान बनाओ, बहु पढ़ाओ, देश बचाओ- पंडित प्रदीप मिश्रा
शहर के मेडिसिटी ग्राउंड में बुधवार से प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा पांडाल “हर-हर महादेव” और “श्री शिवाय नमस्तुभ्यं” के जयकारों से गूंज उठा।