गोवर्धन: बरसाना में रास्ता मांगने पर छात्रा के साथ बदसलूकी, पिता और चाचा को पीटकर किया लहूलुहान
दृश्यों में दिख रहे ये घायल शख्स और उनके सिर पर बंधी खून से सनी पट्टियां गवाही दे रही हैं उस बर्बरता की, जो बरसाना के वाल्मीकि मोहल्ले में घटित हुई। पीड़ित रूपचंद के मुताबिक, उनकी नतिनी स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ दबंग शराब पी रहे थे। जब छात्रा ने रास्ता देने को कहा, तो दबंग आगबबूला हो गए और छात्रा के परिजनों से मारपीट कर दी