गिरिडीह जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूरे जिले में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।जिला प्रशासन ने सभी धर्मों एवं समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक समरसता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को
#highlights
#jharkhand
#police