हलसी: हलसी अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का हुआ आयोजन, 6 मामले की हुई सुनवाई
शनिवार को हलसी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गई. अपराह्न 12:30 बजे यहां थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन की उपस्थिति में अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय द्वारा मामले की सुनवाई की जा रही थी. यहां आयोजित जनता दरबार में छह मामले की सुनवाई हुई. लेकिन किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो पाया.