बीना: 75 घंटे बाद नगर पालिका पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम पूरा, शिवाजी वार्ड सहित कई वार्डों में जल सप्लाई शुरू
Bina, Sagar | Mar 26, 2025 नगर पालिका की पानी की मुख्य पाइप लाइन का शिफ्टिंग का काम करीब 75 घंटे बाद पूरा हो गया। काम को पूरा करने के लिए नगर पालिका कर्मचारी रात दिन लग रहे और नगर पालिका ने बुधवार करीब 3:00 बजे से कुछ वार्डों की पानी की सप्लाई शुरू कर दी। आपको बता दें कि रविवार सुबह करीब 11:00 बजे से गुजरात की कंपनी के द्वारा शास्त्री वार्ड में पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था।