बीना: बीना थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया गया
Bina, Sagar | Mar 25, 2025 48 वर्ष की महिला 24 मार्च को सुबह खुरई रोड पर घूमने गई थी। जहां पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाश ने चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन 6 टीमों का गठन किया और आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।