रोहनिया क्षेत्रीय कार्यालय पर वाराणसी लोकसभा की महिला विस्तारको की सम्पन्न हुई कार्यशाला
वाराणसी लोकसभा के सभी 340 शक्ति केंद्रों पर चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन 9 अप्रैल से नारी शक्ति चौपाल आयोजित की जाएगी। इसके लिए वाराणसी लोकसभा की सभी 340 शक्ति केंद्रों पर महिला विस्तारको को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। ये महिला विस्तारक शक्ति केंद्रों पर जाकर महिलाओं से विशेषकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सम्पर्क करेंगी।