बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार बनारस से बरामद, दो गिरफ्तार
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार बनारस से बरामद हुई है।फॉर्च्यूनर कार 18 -19 मार्च की रात दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई थी। पुलिस ने बड़कल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने क्रेटा कार से कार चोरी करने आए थे। बड़कल ले जाकर इन्होंने कार की नंबर प्लेट बदली।