महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 08 अप्रैल से शुरू होगा आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
शिक्षाशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा शनिवार को राधाकृष्णन सभागार, पंत प्रशासनिक भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने बताया कि शिक्षाशास्त्र विभाग को मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में मान्यता मिलना काशी विद्यापीठ के लिए गर्व की बात है।