लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत विकास भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए विकास भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत, मीडिया सर्टिफिकेट, पेड न्यूज, सोशल मीडिया आदि रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान शिकायत के निस्तारण की प्रक्रिया देखी। शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।