श्रीनगर: हल्द्वानी में भाजपा के शुद्धिकरण विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुद्धिकरण के विरोध में श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च निकाला। मार्च गोला बाजार से शुरू होकर मुख्य स्थलों से होते हुए वापस लौटा। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।