पीरटांड: मधुबन पेयजलापूर्ति योजना 30 मई से शुरू, तकनीकी सुधार पूरा, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
मधुबन पेयजलापूर्ति योजना 30 मई से पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को 1 बजे डीसी ऑफिस से इसकी जानकारी दी गई।कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2, अवीक अंबाला ने बताया कि योजना के रखरखाव में एजेंसी द्वारा आवश्यक तकनीकी मानकों का सही ढंग से पालन नहीं किए जाने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई थी।