बहराइच: बहराइच जिले में डीएम के समर्थन में उतरी आंगनबाड़ी कर्मचारी संग, कहा- डीएम का स्थानांतरण हुआ तो होगा धरना प्रदर्शन
बहराइच DM के खिलाफ पंचायत राज सेवा परिषद के बैनर तले बड़ी संख्या अधिकारी व कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर बैठे है। मगर इस प्रदर्शन में नया मोड तब आ गया जब इन्हीं अधिकारियों के अधीनस्थ आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है की DM पर अगर किसी भी प्रकार की कोई कर्यवाही या उनका तबादला हुआ तो सभी धरना प्रदर्शन करेंगे।