बहराइच: बहराइच जिलापूर्ति कार्यालय में लाभांश बढ़ाने को लेकर कोटेदारों ने जिलापूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जमकर किया प्रदर्शन
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के अगुवाई में जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग किया है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष शिव गोविन्द गौड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। 90 रुपया प्रति कुंतल साब से सरकार लाभांश दे रही है, जबकि अन्य प्रदेश में 200 रूपये प्रति कुंतल दिया जा रहा है।