पटना ग्रामीण: सीएम ने अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिहारी योद्धाओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
गुरुवार को दोपहर 12 बजे 1 अणे मार्ग में खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करनेवाले बिहारी योद्धाओं के सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सीएम नीतीश कुमार ने इस अवसर पर सम्मानित होनेवाले 24 बिहारी खनन योद्धाओं के खाते में माऊस क्लिक कर पुरस्कार स्वरूप मिलनेवाली राशि ट्रांसफर की।