पटना ग्रामीण: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ, सीएम रहे मौजूद
आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के 42वें राज्यपाल के तौर पर गुरुवार को शपथ ले लिया। गुरुवार की सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चंद्रन ने आरिफ मोहम्मद खान को शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत सरकार के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।