Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

नारदीगंज में युवक की मौत के बाद सड़क जाम, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, आवागमन बाधित लोक परेशान। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान नंदपुर गांव निवासी स्व. कुलो मांझी के 30 वर्षीय पुत्र मुंद्रिका मांझी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इचुआ गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पहुंची थी। इसी दौरान मुंद्रिका मांझी वहां मौजूद था। आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं, नारदीगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि संबंधित समय पर थाना पुलिस इचुआ गांव में छापेमारी के लिए नहीं गई थी, बल्कि वनगंगा क्षेत्र में गश्त पर थी। पुलिस को एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 1, 2026

MORE NEWS

🌿🔱 सावन के प्रथम सोमवार की आप सभी शिव भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।
महादेव आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।

हर हर महादेव! 🚩🙏🕉️

#Sawan #FirstSomwar #HarHarMahadev #Bholenath #Mahadev

🌿🔱 सावन के प्रथम सोमवार की आप सभी शिव भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। महादेव आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें। हर हर महादेव! 🚩🙏🕉️ #Sawan #FirstSomwar #HarHarMahadev #Bholenath #Mahadev

Nawada, Nawada | Aug 3, 2026

Nawada, Nawada | Aug 3, 2026

नारदीगंज के वनगंगा के पास ट्रैक्टर ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला घटनास्थल पर मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

नारदीगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मोती यादव की जान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश किया सड़क जाम।

नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा चौरमा स्थित सड़क पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय मोती यादव की मौत हो गई। मृतक बरियो गांव निवासी स्वर्गीय नरेश यादव के पुत्र बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार, मोती यादव अपने घर बनगंगा चौरमा के पास मौजूद थे । तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नारदीगंज थाना क्षेत्र में बालू और शराब माफियाओं का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे अवैध धंधों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

नारदीगंज के वनगंगा के पास ट्रैक्टर ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला घटनास्थल पर मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम। नारदीगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मोती यादव की जान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश किया सड़क जाम। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा चौरमा स्थित सड़क पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय मोती यादव की मौत हो गई। मृतक बरियो गांव निवासी स्वर्गीय नरेश यादव के पुत्र बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार, मोती यादव अपने घर बनगंगा चौरमा के पास मौजूद थे । तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नारदीगंज थाना क्षेत्र में बालू और शराब माफियाओं का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे अवैध धंधों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है । नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada, Nawada | Aug 3, 2026

नारदीगंज में युवक की मौत के बाद सड़क जाम, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, आवागमन बाधित लोक परेशान। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान नंदपुर गांव निवासी स्व. कुलो मांझी के 30 वर्षीय पुत्र मुंद्रिका मांझी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इचुआ गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पहुंची थी। इसी दौरान मुंद्रिका मांझी वहां मौजूद था। आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं, नारदीगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि संबंधित समय पर थाना पुलिस इचुआ गांव में छापेमारी के लिए नहीं गई थी, बल्कि वनगंगा क्षेत्र में गश्त पर थी। पुलिस को एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट ! - Nawada News