पालीगंज: पानी टंकी 6 माह से बंद, पेयजल संकट से जूझ रहे लोग, एसडीओ से की शिकायत
Paliganj, Patna | May 26, 2026 पालीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के पानी टंकी रोड स्थित पीएचडी विभाग के पेयजल पानी टंकी के 6 माह से बंद होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रही है। पेयजल की समस्या को लेकर लोगों ने एसडीओ और पीएचडी विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। एसडीओ ने लोगों को जल्दी जल मीनार पानी टंकी शुरू होने का आश्वासन दिया है।