सीवों के पास बस से दो देशी रायफल बरामद किया गया जिसमें हथियार निर्माण व तस्करी गिरोह के दो सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को भभुआ एसडीपीओ कार्यालय में 5:30 बजे एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सोनहन थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी कुबेर राम एवं इनके निशानदेही पर अधौरा थाना क्षेत्र के बड़ाप गांव के जोखन सिंह को गिरफ्तार किया गया।