काराकाट: बिक्रमगंज डिहरी पथ पर थाना क्षेत्र के त्रिदंडी पथ के पास शुक्रवार को बाइक व कार की टक्कर में दो बाइक सवार हुए जख्मी
Karakat, Rohtas | Mar 15, 2024 बिक्रमगंज डिहरी पथ पर बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार इटिम्हा करमा निवासी सरफराज खान और छोटू कुमार जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी गोड़ारी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सरफराज की स्थिति गंभीर बताते हुए बाहर रेफर कर दिया है।