कोरबा: कोरबा की बड़ी उपलब्धि, घंटाघर की 'चटकारा चौपाटी' बनी छत्तीसगढ़ की पहली 'ईट राइट क्लीन स्ट्रीट फूड हब'
Korba, Korba | Jun 25, 2026 कोरबा जिले के नाम एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम कोरबा और खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से घंटाघर स्थित प्रसिद्ध 'चटकारा चौपाटी' को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण , भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला 'ईट राइट क्लीन स्ट्रीट फूड हब' घोषित किया गया है।