बिलासपुर: कब्रिस्तान और मजार के निकट से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को ज्ञापन सौंपा गया
शनिवार को दोपहर 12 बजे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बिलासपुर नगर अध्यक्ष मोहम्मद अनस खान के नेतृत्व में व्यापारी उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के कैंप कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन देकर बिलासपुर स्थित कब्रिस्तान और मजार के निकट से शराब की दुकान हटवाने की मांग की।