शराब के नशे में टोंक के सरकारी सआदत अस्पताल पहुंचने वाले वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा को प्रशासन ने कार्यमुक्त कर दिया है। उन्हें जयपुर स्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय के लिए रिलीव किया गया है। सआदत अस्पताल के पीएमओ डॉ. हनुमान प्रसाद बैरवा ने बताया कि यह कार्रवाई कलेक्टर कल्पना अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।