सहसवान: जरीफनगर थाना पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना जरीफनगर पुलिस ने शनिवार को दोपहर लगभग 2:20 बजे चोरी कि गयी चार मोटरसाइकिल बरामद हुई और काफी तादात में मोटरसाइकिलों के पार्ट्स भी बरामद हुये है। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अरुण पुत्र फूल सिंह उम्र 22 वर्ष संजीव पुत्र मथुरी निवासी गाँव करियावैन थाना जरीफनगर को चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें मोटरसाइकिलों के पार्ट्स के साथ दहगवाँ चौराहे से गिरफ्तार किया गया।