भभुआ: पुसौली गुमटी के पास ट्रेन से कटी महिला का शव परिजनों ने सदर अस्पताल में किया पहचान
Bhabua, Kaimur | Apr 27, 2026 पुसौली गुमटी के पास ट्रेन से कटी महिला का शव सदर अस्पताल में परिजनों ने पहचान किया है। सोमवार को 8 बजे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अभिलाष चंद्रा ने बताया कि मृतक महिला के शव की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के खरहना गांव निवासी नंदू पनेरी की पत्नी सुनीता देवी बताई जाती है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि 25 अप्रैल की शाम महिला शौच के लिए निकली थी।